Breaking News

इंटर आर्टस के टॉप 3 में शामिल मधेपुरा की ऋतिका, IAS बनने का है सपना

बिहार इंटर की परीक्षा में टॉप 3 में अपना स्थान बनाने वाली ऋतिका रतन के परिवार में खुशी की लहर है। परिजन के साथ उनके शिक्षक, मुहल्लेवालों भी ऋतिका को मिठाई खिला का बधाई दे रहे। ऋतिका के पिता शशि शंकर यादव पेशे से शिक्षक हैं जबकि मां निशा भारती गृहणी। रितिका बचपन से ही पढ़ने में अव्वल रही। उसकी प्रारंभिक शिक्षा मधेपुरा के माया विद्या निकेतन और नवोदय से हुई। जबकि इंटर की परीक्षा सिंहेश्वर के एसएस गुरुकुल में हुई है।

ऋतिका का पैतृक गांव सदर प्रखंड का सहूगढ़ हुलास टोला है वर्तमान में मधेपुरा वार्ड नंबर 2 में अपने परिवार के साथ रहती। पिता शशि शंकर यादव मध्य विद्यालय सिमराही, सिंहेश्वर के प्रधानाध्यापक है। ऋतिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ अपने शिक्षकों को दे रही है।

ऋतिका ने बताया कि वह आगे यूपीएससी में जाना चाहती है इसलिए उसने आर्ट को चुना।

ऋतिका ने बताया कि वह आगे यूपीएससी में जाना चाहती है इसलिए उसने आर्ट को चुना।

ऋतिका ने बताया कि वह आगे यूपीएससी में जाना चाहती है इसलिए उसने आर्ट को चुना। उनके पिता शशि शंकर यादव ने बताया कि बेटी अपनी लगन और मेहनत से इस सफलता को प्राप्त किया है। ऋतिका को बधाई देने मुहल्ले के लोगों के साथ उनके शिक्षक भी पहुंचे। वार्ड पार्षद विनीता भारती ने बताया कि ऋतिका सिर्फ परिवार और मेरे वार्ड का नहीं पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.