Breaking NewsCelebritiesEntertainmentFashionLife Style

कपिल के शो पर जज अर्चना को गोद में उठाते ही बेहो’श हो गए कार्तिक आर्यन, वीडियो हुआ वायरल..

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान जल्द ही फिल्म ‘लव आज कल’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म ‘लव आज कल’ इसी महीने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होने को तैयार है। इन दिनों फिल्म की पूरी टीम खासतौर पर इसके लीड स्टार्स यानी कार्तिक आर्यन और सारा अली फिल्म के प्रमोशन में जोरों से लगे हुए हैं। वहीं हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा अली और कार्तिक आर्यन ‘द कपिल शर्मा शो’ पर भी पहुंचे, जहां शो के कलाकारों के साथ उन्होंने ढेर सारी मस्ती की। मस्ती मजाक के बीच कार्तिक को कपिल शर्मा ने एक ऐसा चैलेंज दिया और उसे पूरा करते ही वह सेट पर ही बेहो’श हो गए।

इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वाय’रल हो रहा है।इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल शर्मा अपने शो पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के बारे में बात करते हैं। तभी कपिल ने कार्तिक को मीडिया के सामने सारा को गोद में उठाने का चैलेंज एक्सेप्ट किया था। इसलिए वह एक बार फिर आप सबके सामने यह चैलेंज करेंगे। इसी बीच कपिल शर्मा ट्वि्स्ट देते हुए अर्चना पूरन सिंह को सेट पर बुला लेते हैं। कार्तिक भी कपिल शर्मा के इस चैलेंज को खुशी-खुशी पूरा कर देते हैं, लेकिन अर्चना को उठाने के बाद वह वहीं सेट पर ही गिर पड़ते हैं।

बता दें कि ये सब बस मजाक का एक हिस्सा था। कपिल ने कार्तिक से पूछा कि फिल्म में आप दोनों के बीच कैमेस्ट्री काफी अच्छी लग रही है तो यह डायरेक्टर के कहने पर हुआ था या नैचुरली? इस पर कार्तिक आर्यन ने उन्हें जवाब दिया, ‘मैं एक नैचुरल एक्टर हूं।’ कार्तिक आर्यन का यह जवाब सुनकर सारा और कपिल शर्मा हंसने लगते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.