दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। राज्य की जनता आज 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। दिल्ली में कुल 1.47 करोड़ मतदाता है। इन कुल मतदाता में से पुरुषों की संख्या 81.05 लाख है, वहीं महिला वोटरों की संख्या 66.80 लाख है। वहीं पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 2.32 लाख है। सभी उम्मीदवारों को मतदान और नतीजों की चिंता सताने लगी है। शुक्रवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कालकाजी मंदिर में माथा टेका था। आज मतदान के साथ यहां हम आपको दिन भर की राजनीतिक गतिविधियों को बारे में बताने जा रहे हैं।


-दिल्ली के मयूर विहार फेज -2 में पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि “आज, दिल्ली के लोग अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और भविष्य के लिए मतदान करेंगे”। गौरतलब है कि इस विधानसभा से भाजपा ने रवि नेगी को चुनाव मैदान में उतारा है।हरीनगर से भाजपा के उम्मीदवार तजिंदर पाल बग्गा मतदान से पहले फतेहनगर गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे।शुक्रवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कालकाजी मंदिर में माथा टेका था।

Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply