Breaking News

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन को लेकर हुई बैठक

दिनांक 14 मार्च 2012

बिहार विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन- 2022 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आहूत की गई।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कोषांग वार अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों का फिजिकल वेरीफिकेशन करना सुनिश्चित किया जाए। कहा कि सभी कोषांगों के नोडल अधिकारी,अपने-अपने कोषांगों की बैठक स- समय कर लें। साथ ही अपने अपने उतरदायित्वो का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना सुनिश्चित करें। बैठक में नामांकन, विभिन्न कोषांगों से संबंधित अद्यतन प्रगति, मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण कोषांग ,चुनाव आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, मतदान कर्मियों का नियुक्ति पत्र ,माइक्रो प्रेक्षक की नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षण सामग्री प्रबंधन, मतपत्र का प्रबंधन ,मतपत्र एवं अन्य विशिष्ट सामग्रियां मतदान दल को उपलब्ध कराने की व्यवस्था, वज्रगृह वन प्रबंधन योजना, नियंत्रण कक्ष सुरक्षा बलो का आकलन एवं प्रबंधन इत्यादि को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि नियंत्रण कक्ष का गठन कर लिया गया जो कार्यरत है जिसका दूरभाष संख्या 0621- 2212497 है एवं टोल फ्री नंबर 1950 है। मतदान की तिथि से 72 घंटे पूर्व में नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में कार्यरत हो जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान की तिथि को मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जाएगी तथा सतत वीडियोग्राफी भी की जाएगी। आयोग के निर्देश के आलोक में जिला स्तरीय ,अनुमंडल स्तरीय तथा मतदान केंद्र स्तरीय संचार योजना तैयार की जा चुकी है। साथ ही निर्वाचन के अवसर पर धन बल पर निगरानी ,नियंत्रण एवं अनुश्रवण के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया जा चुका है।

बैठक में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता राजेश कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच ओम प्रकाश के साथ सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.