मद्ध निषेध पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी।
मद्य निषेध विभाग द्वारा पुलिस विभाग को दिए गए 25 मोटरसाइकिल।

मद्य निषेध विभाग द्वारा मुजफ्फरपुर पुलिस को 25 मोटरसाइकिल उपलब्ध कराया गया है। इन 25 टीमों द्वारा मध निषेध पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर लगातार गश्ती करते हुए शराब के अवैध कारोबार में लिप्त तत्वों को दबोचा जाएगा।इन सभी 25 मोटरसाइकिलों पर सवार पुलिसकर्मियों को जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में रवाना किया। जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि मद्ध निषेध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर न केवल आसमान से निगरानी की जा रही है बल्कि जमीन पर भी ऐसे तत्वों को
दबोचने की दिशा में प्रभावी कार्य करने के लिए उक्त टीमों को रवानगी की गई है। मौके पर उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय एवं जिला जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह भी उपस्थित थे।





Comment here