Breaking News

नारंगी से लदा ट्रक पलटा, चालक और खलासी बाल-बाल बच गए

भैरवस्थान थाना के पैटघाट पुलिया के पास एन-एच-57 पर नारंगी से लदी ट्रक के पलट जाने से जहां सामान का क्षति हुई ताे वहीं, ट्रक पर बैठे चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। इस संबंध में भैरवस्थान थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि ट्रक इंदौर से नारंगी लेकर बंगाल जा रही थी। पैटघाट के पुलिया के पास नारंगी लदी ट्रक से आगे एक कार जा रही थी। कार के एकाएक ब्रेक मारने के कारण उसे बचाने के लिए ट्रक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक मारा। ब्रेक मारते ही कार तो बच गई लेकिन लेकिन ट्रक पलट गई। इस दुर्घटना में किसी तरह के कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.