7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है जिसकी शुरुआत रोज डे से हो रही है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिकाएं एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। प्रेमियों का ऐसा मानना है कि इससे उनके रिश्ते मधुर रहेंगे। लेकिन इस वैलेंटाइन डे पर कुछ ऐसा बेहतरीन संयोग बना है जिसमें गर्लफ्रैंड को रोज देने की बजाय मां लक्ष्मी को देना ज्यादा फायदेमंद और लाभप्रद रहेगा।रोज डे 7 तारीख को शुक्रवार है वैलेंटाइन डे भी इसी दिन है। इस दिन का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं और कथाओं के अनुसार इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा कमल या लाल गुलाब से करने से मां लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं। यही कारण है कि इस दिन वैभव लक्ष्मी का व्रत भी लोग रखते हैं।

इस दिन शाम के समय गुलाब की धूप बत्ती के साथ माता की आरती करने से घर से नकारात्म उर्जा दूर होती है और धन संपदा में इजाफा होता है।ज्योतिषशास्त्र में 7 नंबर तुला राशि का माना गया है। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र को प्रेम, यौन संबंध, भौतिक सुख और आनंद का कारक माना गया है। देवी लक्ष्मी को शुक्र का स्वामित्व प्राप्त है। देवी लक्ष्मी की पूजा लाल गुलाब से करने से शुक्र ग्रह बलवान होता है जिससे प्रेम संबंध सहित, भौतिक सुख समृद्धि पर भी शुभ प्रभाव होता है।समय शुक्र मीन राशि में चल रहे हैं जिससे शुक्र अपनी उच्च राशि में विराजमान हैं और शुभ फल दे रहे हैं। इनके शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए शुक्रवार का व्रत और शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करना ज्यतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ फलदायी है। पूजा में लाल गुलाब भेंट करना बहुत ही उत्तम रहेगा।

7 फरवरी की आधी रात को मंगल वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसलिए रोज डे पर मंगल संक्रांति का भी योग बन रहा है। मंगल धनु राशि में आकर केतु और गुरु से मिलेंगे। ऐसे में यह लोगों को उग्र बनाएंगे और छोटी-छोटी बातों पर प्रेमियों के बीच मनमु’टाव हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि ग्रहों के संक्रमण के समय उनकी शांति के उपाय किए जाएं तो उनका विपरीत प्रभाव कम हो जात है। इसलिए भी देवी लक्ष्मी को गुलाब भेंट करना शुभ रहेगा। अगर आप प्रेमी को गुलाब देना ही चाहते हैं तो जरूर दें लेकिन एक गुलाब मां लक्ष्मी को भी भेंट करें



Leave a Reply