मुजफ्फरपुर जिले के करजा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही तीनों युवक ने दम तोड़ दिया। गाड़ी लेकर ड्राइवर भागने में कामयाब रहा।
मृतकों में बिपिन कुमार और शिवजी कुमार दोनों दोस्त थे। जबकि, राहुल कुमार बिपिन का रिश्तेदार था। मृतक बिपिन के पिता रामबाबू राय और शिवजी के पिता लखिंद्र राय दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। दोनों एक ही गांव कांध करजा का रहने वाला था।

मृतक राहुल भी अपने रिश्तेदार बिपिन की बाइक पर ही सवार था। (फाइल फोटो)
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी
घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। वहीं, मामले की सूचना करजा थाना को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेजा है। तीनों युवक सरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। तीनो एक ही बाइक पर सवार थे। करजा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि देर रात सड़क दुर्घटना हुई थी।




Leave a Reply