राजद ने एमएलसी चुनाव को लेकर की बैठक,चलेगा सदस्यता अभियान
Repoted by Deepak
बिहार के पटना स्थित राजद के कार्यालय में शनिवार को राजद के आपदा प्रदेश प्रबंधन प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई गई। अध्यक्षता पार्टी के वरीय नेता जगदानंद ने की। इसमें मुख्य रूप से आगामी विधान परिषद् चुनाव एवं तैयारी पर चर्चा हुई।पार्टी ने सबसे पहले सदस्यता अभियान भी शुरू कर दी हैं ।लोगों को अपना पार्टी से जोड़ने लगे हैं। आपदा प्रबंधन के नेताओं ने कहा कि आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारी हमलोगों का कर्तव्य है। इसबार विधान परिषद् चुनाव में मुजफ्फरपुर जिले से शंभु सिंह को पार्टी ने टिकट दी है। उसे विजई बनाकर बिहार विधान परिषद में भेजने का कार्य करेंगे।मुजफ्फरपुर जिले के राजद के आपदा प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ने ने बताया कि इस बार की एमएलसी चुनाव को लेकर राजद ने पूरी तरह से ताक़त झोंक दिया हैं। हमारे पार्टी के सभी कार्यकर्ता जोर शोर से लगे हुए हैं।






Leave a Reply