इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जाप सुप्रीमो पप्पू यादव एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए है. दरअसल दरभंगा से सहरसा जाने के दौरान पप्पू यादव की स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सहरसा के बलुआ पुल के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में पप्पू यादव की स्कॉर्ट गाड़ी पलट गई. जिसमें जाप सुप्रीमो के कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में पप्पू यादव की स्कॉर्ट गाड़ी पलट गई. जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई. इस हादसे में जाप सुप्रीमो के कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों और पप्पू यादव के सहयोगियों की मदद से घायल सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
इस घटना के बारे में पप्पू यादव ने कहा कि लाखों लोगों की दुआओं का कर्म है कि हम और हमारे साथी अभी बाल-बाल बचे हैं. दुर्घटना गंभीर थी. सहरसा से कार्यक्रम समाप्त कर दरभंगा जाने के क्रम में अभी बलुआ पुल के पास हमारी सुरक्षा में तैनात सहरसा स्कॉर्ट गाड़ी एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में पलट गई. जिसमे सुरक्षाकर्मी और हम बाल-बाल बचे हैं. उन्होंने बताया कि इसके बाद हमने तत्काल घायल सुरक्षाकर्मी सहरसा अध्यक्ष रंजन जी, समीर पाठक जी , नंदन जी को अस्पताल लेकर आये हैं.



Leave a Reply