सीतामढ़ी में शुक्रवार की रात तीन किसानों के घर डकैती हुई। मामला जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के पनिया पोखर के दक्षिणी भाग का है। डकैतों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग और बमबारी भी की। किसानों के घर से करीब 20 लाख रुपए की डकैती हुई है। ग्रामीणों ने बताया, डकैत 20 से 25 की संख्या में थे। सभी नकाबपोश डकैतों ने पहले पड़ोसियों के घर में कुंडी लगाई। फिर 2 घंटे तक डाका डाला। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
गृह स्वामी ने बताया कि- डकैत अंदर घुसते ही सभी परिवार वालों को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया। सभी को अलग-अलग कमरे में बंद कर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद एक-एक कर सभी कमरे की तलाशी लेते हुए घर में रखे नगद और सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान ले गए।

घर के बाहर मिला बम।
पीड़ित बोले- SP और DSP को करते रहें फोन, नहीं हुआ रिसीव
पीड़ित गृह स्वामी उपेंद्र महतो ने बताया कि- घटना के समय धोखे से एक मोबाइल डकैतों ने छोड़ दी थी। इससे पीड़ित परिवार के सदस्य सीतामढ़ी SP और सदर DSP को फोन कर रहे थे। लेकिन दोनो में से किसी भी अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किए। परिजनों ने बताया कि- अगर वक्त रहते पुलिस घटना स्थल पर पहुंच जाती तो सभी गिरफ्तार हो सकते थे। हालांकि डकैत घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय ग्रामीणों ने करीब दो किलो मीटर बेताही गांव तक पीछा किया। लेकिन डकैतों ने हवाई फायरिंग और बमबारी करते हुए फरार हो गए।

मकान पर मिले बम के निशान।
इन घरों से इतनी की हुई है लूट
- किसान उपेंद्र महतो के घर से 75 हजार कैश, 14 भर (140 ग्राम) सोना और आधा किलो चांदी
- किसान मुकेश महतो के घर से 2 लाख कैश, 6.5 भर (65 ग्राम) सोना और 1 किलो चांदी और
- किसान सुरेश महतो के घर से 2 लाख कैश, 6.5 भर (65 ग्राम) सोना और 3.50 किलो चांदी की लूट हुई है।




Leave a Reply