Breaking News

बिहार में घूस में मांगी चुम्मा, नर्स ने मांगा ट्रांसफर तो मेडिकल ऑफिसर ने कहा– हमरा के खाली एक चुम्मा दे द..;

बिहार के कटिहार में घूस में चुम्मा मांगने पर बवाल मच गया। मेडिकल ऑफिसर का नर्स से फोन पर KISS मांगने का ऑडियो सामने आया है। नर्स अपना ट्रांसफर मांग रही थी। इसके बदले में मेडिकल ऑफिसर ने यह डिमांड की। बवाल बढ़ने पर मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि गलतफहमी हो गई।

मामला कटिहार जिले के कटिहार के समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र का है। पिछले कई दिनों से महिला एएनएम मेडिकल अफसर पर अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगा रही है। उसने ऑडियो जारी करके कहा है कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह द्वारा ट्रांसफर मांगने पर उन्होंने फोन पर Kiss की डिमांड की। इसी को लेकर उन्होंने विभाग से आरोपी पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।

मेडिकल ऑफिसर ने कहा- नातिन को कह रहा था

इधर, डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि एएनएम उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि एएनएम से बातचीत के बाद मेरी बेटी ने नातिन को लाकर मेरे गोद में रख दिया। ऐसे में मैं अपनी नातिन को चुप कराने की कोशिश करने लगा। इसी बीच मैंने उससे कहा कि चुम्मा दे दो बेटा। इसी बात को लेकर एएनएम उन पर आरोप लगा रही है। महिला एएनएम का पहले ही ट्रांसफर कर दिया गया था, उसी बात से वह नाराज थी और अब मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगा रही।

Comments (1)

  1. Hospital me ho ya love point

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.