भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में पूरी ता’कत झों’क दी है। बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मतदान तक पार्टी के 250 सांसदों को दिल्ली की 376 झुग्गियों में डेरा डालने को कहा है। पार्टी सांसदों का अब झुग्गियों में ही रात्रि विश्राम होगा और वहीं पर जनता के घर खाना भी खाएंगे। पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में भी मंगलवार को इस बाबत निर्देश जारी हुए। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी।दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सामने गरीब तबके के मतदाताओं को जो’ड़ने की चु’नौती है। वजह है कि तमाम सरकारी रियायतों के जरिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने गरीब तबके को अपने वोटबैंक के रूप में तब्दील कर रखा है। इसे समझते हुए बीजेपी इस चुनाव में गरीब मतदाताओं पर सर्वाधिक ध्यान दे रही है।

सूत्रों के अनुसार, झुग्गियों में रहने वालों को लुभाने के लिए इस बार बीजेपी ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ योजना का प्रचार कर रही है। बीजेपी का कहना है कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत डीडीए झुग्गियों में रहने वाले दो लाख से अधिक परिवारों को दो-दो कमरे का मकान बनाकर देगी, जिसमें सभी तरह की सुविधाएं होंगी।गौरतलब है कि दिल्ली की 376 झुग्गियों में रहने वाले दो लाख परिवारों में करीब 10 लाख सदस्य हैं। ऐसे में झुग्गियों में बड़े वोट बैंक पर बीजेपी की निगाह हैं। माना जा रहा है कि चुनाव प्रचार के आखिरी वक्त में बीजेपी अपने सांसदों को इन बस्तियों में भेजकर उनसे जुड़ने की की हरसंभव कोशिश में है।

Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply