दिल्ली के चार दिवसीय दौरे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की दोपहर पटना लौट आए। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने एक फरवरी को वहां पहुंचे थे। दिल्ली में उन्होंने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। गौरतलब हो कि एनडीए के तहत दिल्ली की दो विधानसभा सीटों पर जदयू के उम्मीदवीर भी मैदान में हैं। वहां आठ फरवरी को मतदान होना है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत तय : जदयू
बिहार के जदयू नेताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मंगलवार को प्रचार अभियान चलाया। कहा कि दिल्ली में एनडीए की जीत तय है। संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान बिहार जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने विकास के लिए एनडीए को जिताने का संकल्प लिया है। विशेषकर बिहारियों ने विकास के लिए एनडीए को मौका देने का मन बना लिया है। मंत्री मदन सहनी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, प्रवक्ता निखिल मंडल, अरविंद निषाद आदि ने भी जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं, जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, छोटू सिंह, नंदकिशोर कुशवहा ने जनसंपर्क अभियान चलाकर संगम बिहार के प्रत्याशी डॉ. शिवचरण लाल गुप्ता के लिए वोट मांगे। कहा कि दिल्ली चुनाव में एनडीए की जीत तय है।

Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply