Breaking News

बिहार : आ’र्म्स के साथ लिया फोटो, अब ढ़ूंढ रही पुलिस

बगहा के रामनगर में हथियार के साथ कुछ युवकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल होने के साथ ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस फोटो में दिख रहे नाबालिग किशोरों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस को इन लोगों से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली। हिरासत में लिए लोगों के बारे में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

रामनगर थाना अध्यक्ष कपूर नाथ शर्मा ने बताया कि हथियार के साथ 3 किशोरों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की है। हालांकि अभी तक आर्म्स की बरामद नहीं हुआ है।

किसी सैलून में खींचा गया था फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर बैकग्राउंड से किसी सैलून का प्रतीत हो रहा है। जो एक आदमकद शीशे के सामने खड़ा होकर खींचा गया है। बता दें कि अफरोज आलम के सोशल साइट पर यह फोटो अपलोड किया गया था। इसके बाद देखते ही देखते फोटो वायरल हो गया। वहीं इस बात को लेकर लोगों में चर्चा है कि आखिर ऐसे हथियार कहां से आए? इन हथियारों के बल पर युवक क्या करना चाहते थे? आखिर हथियार कहां से सप्लाई हुआ? किस ने हथियार सप्लाई किया? हथियार रामनगर में क्यों लाया गया था? इन सारे बिंदुओं पर पुलिस जनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.