Breaking NewsHealth & WellnessInternational

Coronavirus: चीन में कोरोना वा’यरस से अब तक 492 की मौ’त, जापानी क्रूज पर 10 लोग सं’क्रमित, जानें…

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वा’यरस लगातार दूसरे देशों में फैलता जा रहा है। केरल में कोरोना वा’यरस के तीन मा’मलों की पुष्टि होने के बाद राजकीय आ’पदा घोषित कर दिया गया है। हालांकि अभी तक कोई नया मा’मला सामने नहीं आया है। भारत सरकार ने तत्काल प्र’भाव से चीन से यात्रियों के भारत आने पर रोक लगा दी है। चीन में कोरोना वा’यरस से म’रने वालों का आंकड़ा बढ़कर 492 हो गया है। जबकि लगभग 24 हजार लोगों इससे सं’क्रमित हैं।जापानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हांगकांग से जापान के योकोहामा में आए एक क्रूज जहाज में लगभग 10 यात्री कोरोनो वाय’रस से सं’क्रमित पाए गए हैं। जापान के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को क्योदो न्यूज के हवाले से बताया कि जहाज में कोरोना बा’यरस से संक्र’मित 10 लोगों को अस्पताल में भ’र्ती कराया गया है।

केरल में कोई नया मामला नहीं, 2400 लोगों पर नजर

केरल में कोरोना वा’यरस के तीन मा’मलों की पुष्टि होने के बाद अभी कोई नया मा’मला सामने नहीं आया है। राज्य में 2,421 लोगों पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने बताया कि कोरोना वाय’रस से मिलते जुलते मा’मूली ल’क्षण मिलने पर कम से कम 100 लोगों को विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों को उनके घरों में ही रखा गया है और उन पर नजर रखी जा रही है

वैश्विक कारोबार पर असर

चीन में फैले कोरोना वाय’रस से वैश्विक कारोबार भी अछूता नहीं रहा है। चीन समेत कई देशों में इसका कारोबार पर असर पड़ा है। चीन में हा’लात बे’काबू होने पर जहां कई बड़ी कंपनियों ने अपने दफ्तर बंद कर दिए, वहीं दुनियाभर की कई एयरलाइंस ने चीन के लिए अपनी उड़ानें बंद कर दी हैं।

चीन में अबतक 492 की मौ’त

चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप से म’रने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 492 हो गई है। हुबेई प्रांत में 65 और लोगों की मौ’त हुई है। जबकि 24 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमिक हैं। वा’यरस का फिलहाल कोई उप’चार मौजूद नहीं है।

यूपी में 354 सं’दिग्धों की पहचान

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 354 सं’दिग्ध मरी’जों की पहचान हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें उनके ही घर (होम आइसोलेशन) में रखे जाने की व्यवस्था की है। यह सभी 354 लोग बीते दिनों में चीन से यूपी के विभिन्न जिलों में आए थे। सं’दिग्ध म’रीजों की निगरानी के लिए जिला सर्विलांस यूनिट को मु’स्तैद किया गया है।बता दें कि यह वा’यरस दिसंबर में तीन के वुहान शहर में शुरू हुआ था और तब से दुनिया भर के कई देशों और शहरों में फैल गया है। अधिकारियों के अनुसार, रह’स्यमय वा’यरस के सं’क्रमण के करीब आधे से ज्यादा मा’मले मध्य चीन के हुबेई प्रांत में सामने आए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.