Breaking NewsUTTAR PRADESH

इस सिपाही को अपनी शादी में छुट्टी लेने के लिए लेना पड़ा सोशल मीडिया का सहारा, वायरल हुआ शादी का कार्ड, देखें…

उत्तर प्रदेश में एक सिपाही को अपनी ही शादी में जाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। जी हां, ये सुनने पर आपको भले ही है’रानी हुई होगी लेकिन यह बिल्कुल सच है। यह सिपाही मथुरा सदर में तै’नात है और नाम है यशवेन्द्र।सिपाही यशवेंद्र को 31 जनवरी को डि’फेंस एक्सपो की ड्यूटी के लिए लखनऊ भेजा गया है। डि’फेंस एक्सपो 5 से 9 फरवरी तक चलेगा। ग्वालियर के जरयाई चिरगांव निवासी यशवेंद्र ने इस बारे में ट्विट कर दिया कि उसकी आठ फरवरी को शादी है और उसकी ड्यूटी लगा दी गई है। ट्विट के साथ उसने अपनी शादी का कार्ड भी पोस्ट किया।

इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।सदर थाना के इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि सिपाही ने न तो उन्हें बताया था कि उसकी आठ फरवरी की शादी है और ना ही अपने किसी साथी को इस बारे में बताया। लखनऊ पहुंचने के बाद उसने फोन पर उन्हें बताया कि उसकी शादी है। इस पर उन्होंने उससे कहा कि आमद करा दी है या नहीं? यशवेंद्र ने उन्हें बताया कि आमद करा दी है। उन्होंने उसे बता दिया था कि अब वह दूसरा सिपाही उसके बदले भेज रहे हैं।एसपी सिटी अशोक कुमारी मीना का कहना है कि सिपाही ने अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया। जैसे ही यह जानकारी मिली है, यहां से उसके बदले एक अन्य सिपाही ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा है। यशवेंद्र को वापस बुलाया जा रहा है। उसे शादी के लिए छुट्टी दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर शेयर हुआ सिपाही का शादी कार्ड

उसके शादी का कार्ड ट्वीट करते हुए उसे डीजीपी यूपी, मथुरा पुलिस, यूपी पुलिस और एडीजी जोन आगरा को टैग करते हुए लिखा- “खुद की शादी के लिए भी नही मिली छुट्टी, आखिर सिपाही क्या करें, यशवेंद्र की शादी दिनाँक 08/02/20 को है और भेज दिया गया लखनऊ।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.