Breaking News

बिहार के इस रेलवे स्टेशन से साढ़े 6 लाख की विदेशी सिगरेट बरामद, दो तस्कर गिर’फ्तार

कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म पर सघन छापेमारी के दौरान आरपीएफ के सीपीडीएस टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम के कैप्टन सैयद एहसान अली के नेतृत्व में छापेमारी कर रही टीम ने स्टेशन के प्लेटफार्म से लगभग 260 पैकेट विदेशी सिगरेट बरामद किया है।

बरामद सिगरेट मेड इन कोरिया है जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 6 लाख बताई जा रही है। इस दौरान टीम ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए इन तस्करों को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि आरपीएफ की सीपीडीएस टीम के कैप्टन सैयद एहसान अली के नेतृत्व में कटिहार स्टेशन सहित सभी प्लेटफार्म नंबर पर लगातार सगन छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.