Breaking News

बिहार: फ्लाईओवर से नीचे गिरी पिकअप, हाईटेंशन तार पर लटकी

मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस दौरान पिकअप हाईटेंशन तार की चपेट में भी आ गई। फिलहाल इस घटना में किसी के आहत होने की खबर नहीं है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झंझारपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप नवादा गांव के पास फ्लाईओवर पर चढ़ते ही अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद पिकअप पुल से नीचे गिर गई। इस दौरान पिकअप रेल लाइन के ऊपर से गुजर रही 25000 वोल्ट की तार पर अटक गई।

इधर, घटना देख मौके पर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में एकत्रित हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल खलासी ड्राइवर का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी मिलने पर तत्काल पावर सप्लाई रेलवे की ओर से काट दिया गया। जिसके बाद पिकअप को रेल लाइन से हटाया गया। इससे तकरीबन 3 घंटे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.