Breaking News

नशेड़ी ससुर ने दी गा’ली बहु ने आसुर को भिजवाया थाने

नवादा में पुलिस ने 55 साल के एक शख्स को नशे में अरेस्ट किया है। गिरफ्तार शख्स का कहना है कि उसने नशे में गंदी गाली दे दी थी, जो उसकी बहू को सही नहीं लगा। गुस्साई बहू ने पुलिस को कॉल कर दिया। तत्काल पहुंची पुलिस ने शख्स को पकड़ा और थाने ले आई। उस पर कानूनी कार्रवाई करने से पहले कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शख्स का नाम राजेंद्र प्रसाद है और वह नगर थाना के मिर्जापुर मोहल्ले का निवासी है। शनिवार को वह नशे में था और घर में हंगामा कर रहा था। इस दौरान उसकी बहू नेहा घर में बिस्तर पर लेटी थी। नशे में उसके मुंह से गाली निकल गई। इसपर बहू गुस्सा हो गई और उसने नगर थाना को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

राजेंद्र प्रसाद ने अपनी गलती स्वीकारते हुए कहा कि मैं नशे में था और मेरी जुबान फिसल गई थी। इसी वजह से मेरे मुंह से गंदी गाली निकल गई। हमारी गलती के कारण ही बहू ने इतना बड़ा कदम उठाया है।

मामले में पुलिस ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.