Breaking News

नेपाल से त’स्करी कर लाए जा रहे अनाज काे किया ज’ब्त

सशस्त्र पुलिस ने सीमा शुल्क से बचकर भारत से नेपाल में तस्करी कर लाए जा रहे प्याज सहित खाद्य सामग्री को जब्त कर लिया है। सशस्त्र पुलिस बल संख्या 10 बटालियन सर्लाही व अधीनस्थ बीओपी से तैनात पुलिस टीम ने मलंगवा-नवलपुर मार्ग खंड के गम्हरिया से सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार, 20 बोरी प्याज में व्यावसायिक उद्देश्य से 5 हजार किलो (100 बोरी) चीनी, 5 कार्टन रेड बुल और 4 कार्टन आम का जूस छिपा कर रखा गया था। हालांकि 60 बोरी प्याज का बिल काटा गया, लेकिन गाड़ी में पुलिस को प्याज की 20 बोरी ही मिली। सशस्त्र पुलिस बल ने बताया है कि जब्त माल की सीमा शुल्क कीमत 2 लाख 88 हजार रुपये और वाहनों की 15 लाख रुपये आंकी गयी है। सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी दीपेंद्र थापा ने बताया कि पिकअप वैन और जब्त माल को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के लिए मलंगवा सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.