Breaking News

पटना सहित 27 जिलों में गरज के साथ चमकेगी बिजली : जानिए, 24 घंटे में आपके शहर में कैसा होगा मौसम

पटना सहित बिहार के 27 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है। इस बारिश का तापमान पर कोई खास असर नहीं पकड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे में पूर्वी हवा के प्रभाव से राज्य के 20 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बिजली चमकी है।

सीतामढ़ी ठंड और नवादा गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शुष्क बना रहा। रात के तापमान में आंशिक परिवर्तन देखा गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास रहा, जबकि 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस नवादा में दर्ज किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आस पास रिकॉर्ड किया गया है।

पूर्वी हवा के प्रभाव से बदला मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किलो मीटर ऊपर तक बना हुआ है। इसके ऊपर 1.5 किलो मीटर तक उत्तर पश्चिम हवा का प्रवाह भी हो रहा है। इसके प्रभाव से गुरुवार की रात तक राज्य के दक्षिण मध्य बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल , दक्षिण पूर्व के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया एवं उत्तर पूर्व के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार भागों के एक दो स्थानों हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हुई है।

कहीं कहीं बूंदाबांदी से भी मौसम में परिवर्तन दिखा है। वहीं गुरुवार की रात एवं शुक्रवार की भोर में राज्य के दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद तथा दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, एवं उत्तर पूर्व सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की सूचना है।

आज बारिश का बन रहा सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक 25 फरवरी शुक्रवार को उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज उत्तर मध्य सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार व दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के एक दो स्थानों एवं दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर के बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 25 फरवरी को ही उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर तथा उत्तर पूर्व सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार व दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद तथा दक्षिण पूर्व भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि रात के तापमान में अगले 4 दिनों तक कोई खास परिवर्तन नहीं हाेगा। लेकिन 26 फरवरी से अगले 3 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.