Breaking NewsInternational

‘यहां 6 ब’म गिरा है, सारे फ्लाइट्स कैंसिल हो गए’, यूक्रेन से बिहार के छात्र ने लगाई गुहार

भागलपुर के शुभम सम्राट यूक्रेन में फंस गए हैं। शुभम ने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। लगभग 2 मिनट के वीडियो में शुभम ने वहां की सारी स्थिति से अवगत कराया। शुभम ने कहा कि- ‘पिछले कुछ दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई की आशंका थी। हमलोग यहां पढ़ाई कर रहे क्योंकि क्लासेस ऑफलाइन थे। युद्ध की आशंका को देख इंडियन एंबेसी को हमने कई मेल किए कि क्लास ऑनलाइन करवा दें। पर बहुत कोशिशों के बाद वह लोग ऑनलाइन क्लास के लिए नहीं माने, तो हमलोगों यहीं रह कर अपनी पढ़ाई जारी रखेी। क्लासेस अगर ऑनलाइन करा दी जाती तो हमलोग घर जाकर भी पढ़ाई जारी रख पातें। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। क्लासेस ऑफलाइन ही चल रही थी। हमलोग यहां कॉलेज के हॉस्टल में फंसे हुए हैं।

युद्ध की आशंका को लेकर फ्लाइट की टिकटों के दाम में काफी बढ़ोतरी
शुभम सम्राट ने बताया कि युद्ध की आशंका को लेकर फ्लाइट की टिकटों के दाम में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। इस कारण हम लोग टिकट भी नहीं कटा सके। वर्तमान में ऐसी स्थिति बन गई है रूस ने युद्ध शुरू कर दिया है। 6 जगह बम गिरा है। सारे एयरवेज को तबाह किया गया। सारे फ्लाइट्स कैंसिल हो गए।

हम लोग बिल्कुल फंस गए, यहां पर एक भी फ्लाइट नहीं है
शुभम सम्राट ने बताया कि हम लोग बिल्कुल फंस गए हैं। यहां पर एक भी फ्लाइट नहीं है। कुछ दोस्त एयरपोर्ट जा रहे थे उन लोगों को रास्ते में ही बम फटने की आवाज सुनाई दी वह बिल्कुल फंस गए। उनलोगों को निकालने के लिए यूनिवर्सिटी कुछ व्यवस्थाएं कर रही है। अभी हम लोग मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में ही हैं। भारत सरकार से निवेदन है कि हम लोगों को मदद करें। हम लोगों के यहां पर निकाल कर सुरक्षित अपने-अपने घर पहुंचा दें।

भागलपुर के सुल्तानगंज कटहरा के हैं निवासी
शुभम सम्राट भागलपुर के सुल्तानगंज कटहरा के निवासी हैं। शुभम सम्राट के पिता का नाम मनोज कुमार सिंह और मां का नाम सरिता कुमारी है। वह मेडिकल के छात्र हैं। टेरनोपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी, यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। 2021 के मार्च महीने से वे यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.