Breaking News

यूक्रेन में फंसे बिहार के छात्रों को CM का आश्वासन, सभी को देश वापस लाने की चल रही है तैयारी

यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर बिहार सरकार वहां रह रहे अपने सभी नागरिकों को वापस लाने के तैयारी में जुट गई है। इसके लिये हर स्तर से प्रयास किया जा रहा है। बिहार की स्थानिक आयुक्त पलका साहनी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हैं। उनसे हर पल का अपडेट लिया जा रहा है। साथ ही सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं।

स्थानिक आयुक्त पलका साहनी ने बताया कि रूस की ओर से यूक्रेन पर विशेष सैन्य अभियानों को देखते हुए CM नीतीश कुमार के निर्देश पर वहां रह रहे बिहारवासियों को स्वदेश लाने के लिये हर तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। आयुक्त ने छात्रों व उनके अभिभावकों सहित सभी बिहारवासियों को आश्वस्त किया है कि यूक्रेन में रह रहे बिहारवासियों की सुरक्षा के प्रति बिहार सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यूक्रेन में फंसे छात्रों ने भास्कर को बताया अपना दर्द
यूक्रेन में फंसे दीपक बिहार के मोतिहारी के मधुबन के रहने वाले हैं। वहीं, उनके पिता पवन चौरसिया होम्यौपैथिक डॉक्टर हैं। जबकि बड़े भाई की मोतिहारी में ही इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। वहीं, दोनों बहनें सरकारी एग्जाम की तैयारी में लगी हैं एवं मां गृहिणी हैं। सारा परिवार बहुत डरा हुआ है। वहीं, रजत रौशन ने बताया कि वह रक्सौल के निवासी हैं।

उनके पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। पिछले 15 दिनों से परिवार बहुत विचलित है। उनसे बात होने पर उनका हिम्मत बढ़ा रहा हूं लेकिन खुद भी अब डर लग रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.