Breaking News

फौजी दूल्हे का वर्दी में रिसेप्शन, RJD प्रवक्ता का बेटा है दूल्हा तो एयर इंडिया में पदाधिकारी है दुल्हन

वैशाली जिले के भगवानपुर में सबसे अलग और खास तरीके का रिसेप्शन कार्यक्रम देखने को मिला। जहां एक फौजी दूल्हा रिसेप्शन के दौरान अपनी वर्दी में मंच पर रहा। इस दौरान सुरक्षा में तैनात सेना के जवान नव दम्पति के स्वागत में बैंड बाजा बजाते भी दिखे और ऐसा हो भी क्यों ना दूल्हा सेना में कैप्टन जो है। वहीं, दुल्हन एयर इंडिया में पदाधिकारी हैं।

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन के छोटे पुत्र

दरअसल, राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन के छोटे पुत्र का रिसेप्शन था। जहां कैप्टन खुद अपनी वर्दी में थे तो वर-वधु की सुरक्षा में सेना के जवान तैनात थे। पूरे लाव लश्कर के साथ दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे से आशीर्वाद ले रहे थे। यहां तक की स्टेज पर भी चार-चार आर्मी जवान तैनात थे। जिन्होंने सेना के बैंड की धुन बजाकर लोगों के उत्साह को खूब बढ़ाया। इस खास जोड़े को आशीर्वाद देने भी खास लोग पहुंचे थे।

इस रिसेप्शन में पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, रामचंद्र पूर्व, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम के अलावा राजनीति के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे।

इस रिसेप्शन में पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, रामचंद्र पूर्व, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम के अलावा राजनीति के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे।

वर-वधु स्वागत समारोह में ये हुए शामिल

इस रिसेप्शन में पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, रामचंद्र पूर्व, आलोक मेहता, शिवचंद्र राम के अलावा राजनीति के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। अपने कैप्टन पति के साथ स्टेज पर खड़ी दुल्हन नीता भी कोई आम लड़की नहीं बल्कि एयर इंडिया में पदाधिकारी हैं।

स्थानीय विधायक के साथ दूल्हा-दुल्हन।

स्थानीय विधायक के साथ दूल्हा-दुल्हन।

इस बाबत जब कैप्टन शिखर गगन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देश के प्रति जो उनकी जवाबदेही है। उसको पूरा करने में कही न कही समाज छूट जाता है। बावजूद इसके यहां के लोगों ने समय निकाल कर हमें आशीर्वाद और सहयोग दिया जिसे देखकर बहुत अच्छा लगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.