Breaking News

राजेंद्र नगर आने वाली कैपिटल एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनें कैंसिल, जानें..

ट्रेन से सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए एक जरूरी खबर है। आज यानी बुधवार की रात राजेंद्र नगर टर्मिनल से खुलने वाली 13248 राजेंद्र नगर-कामाख्या एक्सप्रेस शॉर्ट टर्मिनेशन पर चलेगी। इस ट्रेन को कल सुबह कटिहार स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा। उससे आगे नहीं जाएगी। कटिहार से कामाख्या के बीच इस ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया है। इसी तरह 24 और 25 फरवरी को कामाख्या से राजेंद्र नगर टर्मिनल के लिए चलने वाली 13247 कैपिटल एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

दरअसल, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया डिवीजन में नॉन इन्टरलॉकिंग वर्क शुरू हुआ है। इस कारण रेलवे ने कैपिटल एक्सप्रेस समेत 17 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। जबकि, एक ट्रेन का रूट बदला है और एक ट्रेन का शॉर्ट टर्मिनेशन पर चलाया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे के CPRO वीरेंद्र कुमार के अनुसार यह व्यवस्था 24 से 28 फरवरी तक के लिए की गई है। जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, वो अपने प्रारंभिक स्टेशनों से अलग-अलग तारीखों पर नहीं चलेगी।

इन 17 ट्र्रेनों को किया गया है कैंसिल

1. 13247 कामाख्या-राजेन्द्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस 24 एवं 25 फरवरी 2. 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 23 फरवरी 3. 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 27 फरवरी 4. 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 फरवरी 5. 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 25 फरवरी 6. 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 24 फरवरी 7. 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस 28 फरवरी 8. 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 24 फरवरी 9. 14620 फिरोजपुर कैंट-अगरतला एक्सप्रेस 28 फरवरी 10. 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस 24 फरवरी 11. 14037 सिलचर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 फरवरी 12. 19305 डॉ.अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस 24 फरवरी 13. 19306 कामाख्या-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 27 फरवरी 14. 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस 23 फरवरी 15. 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 26 फरवरी 16. 13282 राजेन्द्रनगर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 26 फरवरी 17. 13281 डिब्रूगढ-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस 28 फरवरी

बदले रूट से चलेगी यह ट्रेन
23 फरवरी को रांची से चलने वाली 15661 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस बदले हुए रूट न्यू बोगांईगांव-रंगिया-कामाख्या के रास्ते चलाई जाएगी।

इसका हुआ शॉर्ट टर्मिनेशन
23 फरवरी को राजेन्द्रनगर से खुलने वाली 13248 राजेन्द्रनगर-कामाख्या कैपिटल एक्सप्रेस का आंशिक समापन कटिहार में किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.