Breaking News

बच्चा चढ़ा 40 फीट ऊंचे टावर पर, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, जानें…

तीसरी कक्षा का एक छात्र हॉस्टल नहीं जाने के लिए 40 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गया और वहां से नीचे कूदने की धमकी देने लगा। बच्चा टावर के बीच के हिस्से में बैठ गया था। यह दृश्य देख परिजन समेत ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि बच्चा लोगों के काफी मनाने पर धीरे-धीरे नीचे उतर आया। इसके बाद परिजन ने राहत की सांस ली। टावर में बिजली के तारों का कनेक्शन नहीं है। दरअसल, बच्चा हॉस्टल नहीं जाना चाहता था और इस वजह से उसने यह हाई वोल्टेज ड्रामा किया। घटना सोमवार की है। पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

घटना मांझा थाना क्षेत्र के छवहीं गांव की है। टावर के करीब 20 फीट से ज्यादा की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद वो जोर-जोर से शोर मचाने लगा। बच्चा कहने लगा कि उसे हॉस्टल में पढ़ने नहीं जाना है। नहीं तो वो टावर से कूद जाएगा। उसकी आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा तो वह कूदने की धमकी देने लगा।

टावर की ऊंचाई 40 फीट है।

टावर की ऊंचाई 40 फीट है।

सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए। काफी मनाने के बाद बच्चे को नीचे उतारने में परिजन सफल रहे। बच्चा छवहीं गांव के रहने वाले मोहम्मद अली के पुत्र सोहेल अली है। उसकी उम्र 8 साल है। बच्चे की मां ने दानापुर में स्थित एक आवासीय विद्यालय में सोहेल का नामांकन कराया है। कोरोना काल खत्म होने के बाद बच्चे को मां हॉस्टल भेजना चाहती थी इसलिए वह नाराज था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.