Breaking News

कांग्रेस बोली नीतीश राष्ट्रपति बनने योग्य, RJD बोली- हम चाहते हैं कोई बिहारी बने

बिहार में फरवरी तक नीतीश कुमार की सरकार गिरने के दावा करने वाले विपक्ष ने अब नया तीर छोड़ा है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और MLC समीर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रपति पद के लिए योग्य हैं। समीर के इस बयान पर CM नीतीश ने कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है। लेकिन, RJD ने इस पर भी नया शिगूफा छोड़ा है। उनका कहना है कि BJP कभी भी नीतीश कुमार को राष्ट्रपति नहीं बनने देगी।

ये कहा था समीर सिंह ने
समीर सिंह ने कहा कि बिहार का कोई नेता देश का राष्ट्रपति बनता है तो यह गौरव की बात होगी। बिहारी होने के नाते हम स्वागत करेंगे। वे केन्द्र में मंत्री रहे और बिहार में कई बार मुख्यमंत्री रहे। इसलिए वे देश में किसी भी पद के लायक हैं। वे अगर राष्ट्रपति के उम्मीदवार बनें तो समर्थन का फैसला राहुल गांधी ही करेंगे। बिहार से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के बाद कोई नेता राष्ट्रपति बनता है तो हम उनका स्वागत करेंगे।

नीतीश कुमार को राष्ट्रपति नहीं बनने देगी भाजपा
RJD के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए हवा बनाई जा रही है। जल्द ही BJP उनको मुख्यमंत्री पद से बेदखल करेगी। इसलिए यह हवा है। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी JDU को जनता ने ही तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया। नीतीश कुमार आमजन की विश्वसनीयता खो चुके हैं। लेकिन, बिहारी होने के नाते वे राष्ट्रपति बनें मेरी शुभकामना है। नरेन्द्र मोदी से समाजवादी का सर्टिफिकेट पाकर नीतीश कुमार गदगद हैं। कई बार नीतीश कुमार ने नरेन्द्र मोदी का मजाक उड़ाया है, इसलिए BJP कभी राष्ट्रपति नहीं बनने देगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.