Breaking News

मुजफ्फरपुर : दिन के तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोतरी ताे रात का पारा 3.1 डिग्री घटा

फागुन महीने में भी मौसम तेजी से बदल रहा है। सोमवार काे 10 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने फिर से रात में ठंड बढ़ा दी है। रविवार के मुकाबले आधा डिग्री वृद्धि के साथ दिन का तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, रात का तापमान 3.1 डिग्री घटकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आधा डिग्री बढ़ोतरी के बाद भी सोमवार काे दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा, जबकि रात का तापमान 1.3 डिग्री कम हाे गया।

बसंत ऋतु में खेतों में गेहूं व मक्के की फसल और पीले सरसों के फूल खिल उठे हैं। इस वर्ष अधिक ठंड पड़ने के कारण गेहूं, मक्का, सरसों समेत अन्य फसलाें काे देखकर किसान मदमस्त हाे रहे हैं। मौसम विभाग की मानें ताे अगले दाे दिनों तक आसमान के साफ रहने तथा मौसम शुष्क रहने से दिन के साथ ही रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हाेने की संभावना है। दाे दिनों में दिन का तापमान 27 डिग्री ताे रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक हाेने की संभावना है।

आगे क्या… गुरुवार की दोपहर बाद आसमान में बादल छाया रहेगा

मौसम विभाग की मानें ताे मौसम के गुरुवार की दोपहर बाद तेजी से बदलने की संभावना है।

आसमान में बादल छाने के साथ ही इस क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हाेने के बाद दिन व रात के तापमान में एकबार फिर से कमी आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में फिर से तेजी से कमी आने का अनुमान है। इससे ठंड बढ़ेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.