Breaking News

मुजफ्फरपुर : ऑटो की बैट्री चो’री से दुखी चालक ने किया सु’साइड

मुजफ्फरपुर शहर के सिकंदरपुर में सोमवार की सुबह एक ऑटो चालक ने खुदकशी कर ली। उसका शव बंद कमरे में छत पर लगे पंखे से लटकता हुआ मिला। चालक की मां के अनुसार वह ऑटो का बैट्री चोरी हो जाने से दुखी था। घटना हफ्ते भर पहले की है। इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में था।

घटना की सूचना मिलने पर सिकंदरपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। मृतक की पहचान 22 साल के गोलू कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था। अपना खुद का ऑटो चलाता था। ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

घर में छानबीन करती पुलिस।

घर में छानबीन करती पुलिस।

खाना बनाकर निकली थी, बेटे को कहा था – खा लेना
गोलू की मां दुलारी देवी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व किसी ने उसके ऑटो का बैट्री चोरी कर लिया था। इसके बाद से वह तनाव में था। हमेशा परेशान रहता था। संदेह था कि उसी इलाके के एक युवक ने बैट्री चोरी किया है। सोमवार को वह खाना बनाकर काम से बाहर निकली थी। गोलू को कहा था कि खाना बना हुआ है। खा लेना। कुछ देर बाद वह लौटकर आयी तो देखा कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, किसी ने जवाब नहीं दिया।

कहा कि काफी देर तक जब अंदर से कोई नहीं बोला तो उन्हें संदेह हुआ। खिड़की के होल से झांककर देखा तो सन्न रह गई। गोलू छत से लटका हुआ था। गमछा का फंदा बनाकर पंखे से झूल रहा था। इसके बाद वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास से काफी लोग जुट गए। दरवाजा को तोड़ा गया। फिर उसका शव पंखे से उतारा गया। उसे जीवित समझकर स्थानीय क्लिनिक में ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

ओपी प्रभारी ने बताया कि मां का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। परिजन जो बयान देंगे। उसी आधार पर केस दर्ज होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.