Breaking News

मुजफ्फरपुर: पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं को पी’टने का आ’रोप, जानें मामला..

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना की पुलिस पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िताओं ने वरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कही है। महिला रेखा देवी के हाथ पर डंडा से मारने का जख्म भी है। उन्होंने मीडिया के सामने आकर इस घटना के संबंध में जानकारी दी। रेखा देवी ने बताया कि वे लोग सकरा थाना के रेपुरा के रहने वाले हैं। अचानक से देर रात काफी संख्या में पुलिस वाले घर पर आ धमके। जोर-जोर दरवाजा पीटने लगे। नींद में होने के कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई।

महिला के हाथ पर डंडे का निशान।

उनका आरोप है जैसे ही दरवाजा खोला गया। सभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर महिलाओं पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। अगल-बगल के तीन-चार घरों में ताबड़तोड़ तलाशी ली जाने लगी। विरोध करने पर एक और महिला रेखा देवी के साथ मारपीट की गई। घर से कीमती सामान, इसमे जेवर और कुछ रुपये थे। वो भी पुलिसवालों ने ले लिया। भूषण ठाकुर ने बताया कि करीब एक घन्टे तक जमकर उत्पात मचाने के बाद पुलिस वहां से चली गई। घटना को लेकर गांव में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। वे लोग इसकी शिकायत करेंगे। बेवजह पुलिस उनलोगों को परेशान करती है। तलाशी के दौरान वहां से कुछ बरामद भी नहीं हुआ।

महिला के हाथ पर डंडे का निशान।

इधर, सकरा थानेदार सरोज कुमार ने कहा कि महिला पुलिस भी रेड में गयी थी। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। शराब मामले में एक आरोपी की तलाश में सकरा पुलिस और विशेष टीम ने संयुक्त रूप से रेड किया था। उन्होंने कहा कि शराब कांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस पूछताछ में उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी की तलाश ने पुलिस ने रेड किया था। पुलिस के कार्य मे कुछ महिलाएं बाधा उतपन्न कर रही थी। महिला सिपाहियों ने उन सब को चेतावनी दी थी। लेकिन, मारपीट या बल प्रयोग नहीं किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.