Breaking News

मंत्री रामसूरत राय ने साधा विपक्ष पर निशाना, जानें क्या कुछ कहा…

भागलपुर के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय रविवार देर रात भागलपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम का जायजा लेने पहुंचा हूं। सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। वहीं प्रेस वार्ता में उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।

स्मृति चिह्न के बयान पर कहा- मीडिया मुझसे बेहतर तेजस्वी यादव को समझती है

तेजस्वी यादव के स्मृति चिह्न के बयान पर मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि तेजस्वी यादव के बारे में मुझसे बार-बार पूछा जाता है। मुझसे ज्यादा तो तेजस्वी यादव को मीडिया जानती है। उनको क्या अच्छा और बुरा लगता ये मीडिया अच्छे से जानती है। इस सवाल को मुझसे बार-बार न पूछे। वहीं उन्होंने स्मृति चिह्न पर कहा कि विरोधी दल को अच्छा कहां लगता है। यह तो अच्छी चीज है। विरोधी दल को भी अच्छा लगना चाहिए। यह गलत परंपरा है।

तेजस्वी ने कहा था, आजादी के बाद पहला ऐसा स्तंभ होगा जिसमें अशोक चक्र नहीं लगा होगा

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर स्मृति चिन्ह स्तंभ के मॉडल को सीएम नीतीश कुमार के साथ तस्वीर डालते हुए कहा था कि आजादी के बाद पहला ऐसा स्तंभ होगा जिसमें अशोक चक्र नहीं लगा होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने देश की धर्मनिरपेक्ष छवि को ध्वस्त करते हुए अशोक चक्र की जगह स्वास्तिक चिन्ह लगाया है। इस सवाल पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव की समझ पर सवाल खड़ा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव में समझ की कमी है। स्वास्तिक का चिन्ह कोई नया नहीं है, बल्कि यह बिहार के राजकीय चिन्ह में भी शामिल है।

22 फरवरी को समाज सुधार कार्यक्रम में पहुचेंगे सीएम नीतीश

बता दें कि 22 फरवरी को समाज सुधार अभियान के तह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान पहुंचेंगे। इसको लेकर भागलपुर के प्रभारी होने के नाते मंत्री रामसूरत राय उनके आगमन से पूर्व सभा स्थल का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे हैं। आज हवाई अड्डा मैदान में निरीक्षण करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.