मौसम विभाग ने 24 फरवरी को राज्य दक्षिण पूर्व के 5 जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश का अलर्ट किया है। पूर्वानुमान है कि आने वाले 4 दिनों में बिहार के मौसम में थाेड़ा बदलाव हाे सकता है। रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी जिससे गर्मी का एहसास बढ़ जाएगा। मौसम विभाग कहना है कि दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर कम होने के बाद मौसम गर्म हो जाएगा।
सीतामढ़ी में ठंडा और बक्सर में छूटा पसीना
मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान राज्य का सबसे ठंडा जिला सीमामढ़ी रहा है जबकि सबसे अधिक गर्मी वाला जिला बक्सर लगातार 48 घंटे से बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। मौसम शुष्क होने के साथ आसमान भी पूरी तरह साफ रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान के कारण सीतामढ़ी सबसे ठंडा रहा, वहीं राज्य में औसत न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के आस पास रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री बक्क्सर में रिकॉर्ड किया गया, यानी बक्सर राज्य में सबसे गर्म जिला रहा है। जबकि राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आस पास दर्ज किया गया है।
बिहार में पछुआ हवा का दिख रहा प्रभाव
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पछुआ एवं उत्तर पछुआ का प्रवाह सतह से 1.5 किलो मीटर तक बना हुआ है। राज्य में 10 से 12 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ और उत्तर पछुआ हवा की रफ्तार के प्रभाव से अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान आकास मुख्यत: साफ बना रहेगा, लेकिन पांचवे दिन यानी 24 फरवरी को राज्य के दक्षिण पूर्वी दक्षिण के 5 जिलों भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के भागों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि रात के तापमान में अगले चार दिनों तक कुछ खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद दो से तीन डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है। ऐसे में पूर्वानुमान है कि 4 दिन बाद रात में ठंड का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा।




Leave a Reply