Breaking NewsHealth & WellnessInternational

#Coronavirus : चीन से भारत लाए गए छात्रों ने डांस कर जताई खुशी, वीडियो हुआ वायरल…

कोरोना वा’यरस झेल रहे चीन के वुहान शहर से भारत लाए गए भारतीय छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब वह राहत की सांस ले रहे हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार डांस कर किया। इन छात्रों को हरियाणा के मनेसर स्थित भारतीय सेना के विशेष निगरानी केंद्र में रखा गया है।भारत ने कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान शहर से रविवार को 323 भारतीयों और मालदीव के सात नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का दूसरा विमान दिल्ली पहुंच गया है। इसके साथ ही अब तक वहां से 654 लोगों को भारत लाया जा चुका है।

वहीं चीन में कोरोना वाय’रस से अब तक 304 लोगों की मौ:त हो चुकी है और संक्र:मण के 14,380 ‘मामले सामने आ चुके हैं।चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने ट्वीट किया, ‘एअर इंडिया की दूसरी उड़ान वुहान से 323 भारतीय और मालदीव के सात नागरिकों के साथ रवाना हुआ। चीन के विदेश मंत्रालय और हुबेई के स्थानीय अधिकारियों का एक बार फिर आभार।उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘मैं बीजिंग में भारतीय दूतावास, हुबेई प्रांत के स्थानीय अधिकारियों और यात्रियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने लगातार करीब 96 घंटे तक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पेचीदा एयरलिफ्ट (लोगों को बाहर निकालने के कार्य) हमारे लिए किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.