Breaking News

8 जून से दौड़ेगी एलएचबी कोच के साथ मौर्य एक्सप्रेस, रेलवे ने लोगों को दी सौगात

मौर्य एक्सप्रेस के सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सौगात दी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौर्य एक्सप्रेस को अब एलएचबी कोच में चलाने का निर्णय लिया है। इसके बाद मौर्य एक्सप्रेस अत्याधुनिक एलएचबी रैक के साथ चलेगी।

गाड़ी संख्या 15028/15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस के रेक को अत्याधुनिक एलएचबी रेक से बदला जाएगा। इसमें 15028/15027 गोरखपुर-हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस में 08 जून को गोरखपुर से व 9 जून से हटिया से एलएचबी रेक लगाया जायेगा।

इसमें अब जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएलएलआरडी का 1, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। इस बात की जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.