Breaking News

मुजफ्फरपुर में 4 घंटे कटेगी बिजली, 4 पावर सब स्टेशन से रहेगी से बिजली आपूर्ति बाधित

मुजफ्फरपुर में स्मार्ट सिटी व आरसीडी कार्य को लेकर कई इलाको में 4 घंटे बिजली ठप रहेगा। बताया गया कि कार्य के लिए चार पावर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमे मिस्कॉट पीएसएस से 3 घंटे, सिकंदरपुर, सीटी पार्क पीएसएस व एमआईटी से 4 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बता दें कि मिस्कॉट पीएसएस दोपहर 12 से 3 बजे तक बाधित होगा।

इसके कारण जिला स्कूल व अघोरिया बाजार समेत अन्य इलाका प्रभावित होगा। वहीं, एमआईटी पीएसएस बंद रहने से दामोदरपुर, बैरिया, ब्रह्मपुरा व एमआईटी कैंपस के इलाके में इस दौरान बिजली नहीं रहेगी। वहीं, सीटी पार्क पीएसएस को सुबह 9 से एक बजे तक बंद रखा जाएगा।

इससे कंपनीबाग, इमरजेंसी फीडर व कोर्ट कैंपस का क्षेत्र प्रभावित होगा। उधर, सिकंदरपुर में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद होने से गरीबस्थान फीडर, टीवी सेंटर, सिकंदरपुर, काली मंदिर व गरीब स्थान फीडर से आपूर्ति नहीं होगी। जिससे लोगो को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.