Breaking NewsUTTAR PRADESH

बुलंदशहर में बड़ा हा’दसा, निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 32 मजदूर दबे

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर (Bulandshahr) से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. दरअसल निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से मलबे में 32 मजदूर दब गए हैं. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जबकि हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और राहत व बचाव कार्य जारी है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अब तक स्थानीय लोगों की मदद से 20 के करीब मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया है. इसमें से चार की हालत बेहद नाजुक है. जबकि पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है.विज्ञापन

मेरठ-बदायूं हाइवे के नजदीक हुआ हादसा
निर्माणाधीन मकान के लेंटर गिरने का ये हादसा मेरठ-बदायूं हाइवे के नजदीक हुआ है. वहीं, यह मकान बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में आता है. पुलिस के मुताबिक, अब तक 20 मजदूरों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से चार की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है. वहीं, अन्‍य लोगों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इस वक्‍त एसडीएम और तहसीलदार सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पहुंच गए हैं. यही नहीं, पुलिस और जिला प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

बुलंदशहर पर आफत का डबल अटैक
यही नहीं, लेंटर गिरने से कुछ देर पहले बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक फैक्‍ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब मलवा हटाया तो वहां से दो शव बरामद हुए. यह हादसा सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित जी5 फैक्ट्री में हुआ है. पुलिस मुताबिक, अभी कई और मजदूर दबे हो सकते हैं, लिहाजा रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.