Breaking News

बिहार के ईशान IPL-15 में 15.25 करोड़ में बिके, मुंबई इंडियंस ने लगाई सबसे बड़ी बोली

IPL 2022 के ऑक्शन लिस्ट में बिहार के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। दरअसल, शनिवार को बेंगलुरु में हुए IPL के मेगा ऑक्शन में बिहार के ईशान किशन पर सबसे बड़ी बोली लगी। ईशान को 15 करोड़ 25 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा लिया। बता दें कि पिछली बार 6.20 करोड़ रुपए बोली लगी थी। ऐसे में ईशान ने 9.05 करोड़ की छलांग लगाई है। ईशान किशन इन दिनों अपने बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने पिछले तीन सीजन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रखा है। इस साल भी उनसे यहीं उम्मीद लगाई जा रही है।

इधर, पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर सावित्री शर्मा और ईशान किशन की दादी के घर पर खुशी का माहौल है। जिले के तमाम लोग लगातार बधाई देने को लेकर उनके घर पर पहुंच रहे हैं। खिलाड़ी गुलशन कुमार अजीत कुमार आदि कई खिलाड़ी ने उनके दादी से मिलने के लिए पहुंचे और मिठाई देकर दादी को बधाई दी है। नवादा में खुशी का माहौल है। जगह-जगह पर लोगों एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी जता रहे हैं।

वहीं, भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी थी कि मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई की टीम वापस लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

वहीं, IPL के 15वें सीजन में 590 खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसमें 370 भारतीय खिलाड़ी तो वहीं 220 विदेशी खिलाड़ी को लिस्ट में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में बिहार के भी 6 खिलाड़ी मौजूद है। इसमें अभिजीत साकेत, प्रत्युष सिंह, विपुल कृष्णा, लखन राजा, अनुन्य सिंह, अनुज राज का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों का रिजर्व प्राइज 20 लाख रखा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.