Breaking News

शिवदाहा के वार्ड सचिव के चयन में धांधली का आ’रोप, बीडीओ से की शि’कायत; अगले आदेश तक किया गया रद्द

शिवदाहा के वार्ड सचिव के चयन में धांधली का आरोप, बीडीओ से की शिकायत; अगले आदेश तक किया गया रद्द

Repoted by Deepak

प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा पंचायत वार्ड संख्या 06 में वार्ड सचिव के चयन में धांधली का मामला सामने आया है। वार्ड सचिव के चयन में धांधली के आरोप को लेकर बीडीओ को पूर्व पंचायत समिति सह जिला परिषद प्रत्याशी बिरेन्द्र प्रसाद यादव ने शिकायत कर जांच की मांग की है।उनहोंने शिकायत कर कहा कि सचिव चयन को लेकर पहले से जगह रामजानकी मंदिर परिसर में निर्धारित किया गया था। जो कि पहले से भी उक्त जगह पर चुनाव हो चुका है। वहीं कार्यपालक सहायक सह चुनाव पर्यवेक्षक पप्पू कुमार ने बताया कि विधालय परिसर में चुनाव को लेकर एक पक्ष तैयार हुए और दूसरा पक्ष तैयार नहीं हुए। पूर्व पंसस बिरेन्द्र प्रसाद ने सचिव के चयन में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वार्ड सचिव का चयन में वार्ड सदस्य मनमानी तरीके से लोगों द्वारा ज़बरन हस्ताक्षर करा लिया गया जो कि पूरी तरह ग़लत है ।इधर प्रखंड से आए अधिकारियों ने वार्ड सचिव का चयन रद्द करने की बात कहीं हैं।बीडीओ डां विमल कुमार ने बताया कि हंगामा और गड़बड़ी को लेकर यह चुनाव अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.