BIHARBreaking NewsSTATE

129 KM कम हुई मुंगेर से खगड़िया की दूरी, मुंगेर में सीएम नीतीश ने श्रीकृष्ण सेतु का किया लोकार्पण

मुंगेर और खगड़िया को जोड़ने वाली 696 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर बनी 14.5 किलोमीटर लंबी रेल सह सड़क पुल का उद्घाटन किया गया। गुरुवार दोपहर 2 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल माध्यम से सीएम नीतीश कुमार के साथ ये उद्घाटन किया। इस दौरान मौके पर केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह, वीके सिंह के अलाव उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेनु देवी एवं बिहार सरकार के मंत्री नवीन, सम्राट चौधरी, मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह राज सभा सांसद के अलावा कई विधायक एवं विधान परिषद सदस्य मौजूद थे।

उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुंगेर में सड़क पुल का नाम श्री कृष्ण सेतु रखा गया है। 26 नवंबर 2002 को इस पुल का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपय ने किया था। यह मुंगेर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सभी लोग आज के दिन शाम में दिया जलाकर खुशी मनाएं।

इस दौरान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंगेर का यह पुल दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुंगेर जिला खगड़िया बेगूसराय से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि जून 2022 में भागलपुर नवगछिया के बीच 4.5 किलोमीटर सड़क 2025 तक बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जो 14 स्टेट हाईवे को NH में बदलने की मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उसका घोषणा भी जल्द होगी। बता दें कि बिहार में चार एक्सप्रेस-वे बन रहा है। मुंगेर से मिर्जा चौकी तक फोरलेन सड़क का कार्य अप्रैल तक शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पुराने एनएच पर भी 1100 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे।

इसके अलावा वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग के लिए 26 परियोजनाएं दिसंबर 2022 तक पूरा होगा और कई योजनाओं का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ छवि दाल बनाने के लिए 1145 किलोमीटर सीवरेज के लिए पाइप बिछाने का काम चल रहा है। जिसमें मुंगेर जिले में ही 300 करोड़ रुपये से 30 एमएलडी जिसमें लगभग 143 किलोमीटर सीवरेज के लिए पाइप लाइन बिछाया जा रहा है। जिससे शहर का गंदा पानी गंगा में ना जाकर उन्हें संशोधित कर सीचाई के उपयोग में लाया जाएगा। इससे गंगा अविरल निर्मल और स्वच्छ रहेगी। मोकामा से मुंगेर सड़क मार्ग का भी इसी वर्ष कार्य शुरू होने की जानकारी दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.