Breaking News

मुजफ्फरपुर में बंद घर का ताला तो’ड़कर लाखों की चो’री

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर में बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने 7 लाख रुपये से अधिक की संप चोरी कर ली। इस मामले में संतोष कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। बताया कि वे काम के सिलसिले में रांची गए हुए थे। इसी दौरान घटना घटी। घर से दो लाख रुपये कैश और जेवरात समेत अन्य सामान गायब है। आज घर पहुंचे तब उन्हें इसका पता लगा। इसके नाद थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित का कहना है कि वे एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। शादी को 14 साल हो गए। पत्नी से विवाद चल रहा है। उनकी पत्नी चाहती है कि वह अपनी माँ को भी साथ मे रखे। लेकिन, संतोष ऐसा नहीं चाहते हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद है। उनकी पत्नी दो महीने से मायके में हैं। कई बार उसे लाने की भी कोशिश की। लेकिन, वह आने के लिए तैयार नहीं हुई। इसी दौरान जब वे रांची गए तो वह अपने मायके वालों के साथ घर और आयी और सारा सामान और पैसा लेकर चली गयी। थानेदार विजय कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

इधर, चोरों ने ब्रह्नपुरा स्थित रेलवे कॉलनी में रेलकर्मी अनिल कुमार के घर को निशाना बनाते हुए पंखा, इन्वर्टर, कपड़ा, TV समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वे मेडिकल लिव में थे। अपने पैतृक गांव बेगूसराय गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। आज यहां पर आए तब इसकी जानकारी मिल। ब्रह्मपुरा थानां में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.