BIHARBreaking NewsSTATE

देश में इतनी गरीबी और महंगाई, ये लोग हिन्दू-हिन्दू कर रहे, पीएम मोदी पर बरसे लालू यादव

राजद की कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर भाजपा और पीएम मोदी पर हमला किया है। राबड़ी देवी के आवास पर मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि देश में इतनी गरीबी और महंगाई है उस पर प्रधानमंत्री कोई चर्चा नहीं करते हैं। अयोध्या, वाराणसी और मथुरा पर ही यह लोग लगे हुए हैं। इनको (भाजपा को) चस्का लग गया है कि ऐसा करने से हिंदू वोट मिलेगा। इनको हिंदू कोई वोट नहीं देने जा रहा।

लालू ने कहा कि भाजपा के रूप में नया अंग्रेज आ गया है। यह सब दंगा-फसाद कराना चाहता है। इसे लोग माफ नहीं करेंगे। हम अपील करते हैं कि लोग बुरी तरह से भाजपा को पराजित करें। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि अमित शाह कोलकाता में भी यही सब बोल रहे थे, वहां भी कुछ नहीं मिला। लालू प्रसाद ने कहा कि तबीयत ठीक नहीं है इसलिए चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे।

लालू ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए सब जगह दौड़ रहे हैं। छेदी पासवान ने दाउद वाली जो बात कही वह हालांकि उन्हें नहीं बोलनी चाहिए। राष्ट्रीय अधिवेशन पार्टी का होना वाला है। अध्यक्ष का चुनाव टेन्योर पूरा होने के पहले लोकतांत्रिक तरीके से हो जाता है। बैठक में यह तय हो जाएगा कि आने वाले समय में पार्टी का एजेंडा क्या-क्या होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.