Breaking News

बिहार के 3 जिलों में जल्द लगेगा इथेनॉल प्लांट, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

पटना. बिहार में उद्योग-धंधे (Industry In Bihar) को लेकर अक्सर सवाल खड़े होते रहे हैं, पर अब इसकी शुरुआत हो गई है. जल्द ही राज्य में इससे जुड़े कई प्लान दिखाई पड़ने लगेंगे. उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को पटना (Patna) के खादी मॉल (Khadi Mall) में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को यह जानकारी दी. शाहनवाज हुसैन ने इस मौके पर उद्योग संवाद पुस्तक का विमोचन भी किया. इसमें पिछले एक वर्ष में उद्योग मंत्री के रूप में उनके किए गए कामों का जिक्र है.विज्ञापन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल में बिहार के तीन जिलों में कम से कम चार इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन होगा जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करेंगे.

बिहार में कई संयंत्रों को लगाने की है तैयारी, मिलेगा रोजगार

उद्योग मंत्री ने बताया कि बिहार में कई संयंत्रों को लगाने की पूरी तैयारी है. सत्रह इथेनॉल की इकाइयों का समझौता हो गया है. साथ ही आपूर्ति कोटा 18.50 करोड़ लीटर से बढ़कर 35.28 लीटर हो गया है. शाहनवाज हुसैन ने बताया कि अप्रैल में बरौनी में बॉटलिंग प्लांट की शुरुआत हो जाएगी जिसमें फ्रूट जूस की इकाई का भी प्लांट होगा. इससे भी कई लोगों को रोजगार मिलेगा.

दरअसल बिहार में पिछले एक साल में 614 इकाइयों के लिए 38 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिला है. SC-ST उद्यमी योजना के तहत के तहत 3,999 और मुख्यमंत्री अति पिछड़े उद्यमी योजना के तहत चार हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा. बिहार स्टार्टअप नीति के तहत 20 नए स्टार्टअप को ट्रस्ट द्वारा प्रमाणित किया गया है. चौवालीस स्टार्टअप को 219 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है. वहीं, राजधानी पटना की तर्ज पर मुजफ्फरपुर में भी खादी मॉल का निर्माण किया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.