शिवदाहा में योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मुखिया ने किया ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों ने कहां “नहीं दी गई कोई जानकारी; आक्रोश
Repoted by Deepak
गायघाट प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा पंचायत स्थित समुदायिक भवन परिसर में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा की अध्यक्षता नवनिर्वाचित मुखिया गणेश ठाकुर ने की। ग्राम सभा में उपस्थित नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों एवं अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए उप मुखिया भारती देवी ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पंचायत की जनता ने हम लोगों को पंचायत में विकास के कार्यों को गति देने के लिए चुना है। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी तरह से प्रयास करूंगी। सभी वार्ड सदस्यों से उन्होंने सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि वार्ड सदस्यों को भी जनता ने अपने क्षेत्र में विकास के उद्देश्य से अपना प्रतिनिधि बनाया है। हम सभी लोगों का उद्देश्य एक ही है विकास करना। इसीलिए हम लोग पूरी निष्ठा के साथ पंचायत में विकास की गति को काफी तेज करेंगे। साथ ही साथ नई योजनाओं का भी चयन किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का कार्य आरंभ किया जाएगा। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीण इलाकों में दिन भर चर्चा होती रही कि मुखिया ने जो आम सभा का आयोजन किया हैं। उसकी जानकारी केवल वार्ड सदस्य को ही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी हम ग्रामीणों को नहीं है। इसलिए ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।इधर आम सभा में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चित योजना, गली नली पक्कीकरण निश्चित योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समेत अन्य कई योजना के संबंध में लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत में बेहतर रूप से कार्य हो इसके लिए सभी प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई है।



Leave a Reply