Breaking NewsNational

ओमिक्रॉन से कहीं ज्यादा तेजी से फैलने वाला हो सकता है कोरोना का अगला वेरिएंट: WHO

नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने कहा है कि ओमिक्रॉन कोरोना वायरस (Coronavirus Omicron Variant) का आखिरी वेरिएंट ऑफ कंसर्न नहीं होगा. साथ ही संगठन ने यह भी कहा कि इस वायरस का अगला वेरिएंट और ज्यादा तेजी से फैलने वाला हो सकता है. संगठन ने कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने को लेकर चेतावनी भी दी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की कोविड -19 तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव ने कहा, ओमिक्रॉन आखिरी वेरिएंट नहीं होगा. अगला वेरिएंट ऑफ कंसर्न ज्यादा फिट होगा, इससे हमारा मतलब है कि ये और अधिक तेजी से फैलने वाला होगा क्योंकि ये वर्तमान में फैल रहे वेरिएंट की जगह लेगा. बड़ा सवाल यह है कि भविष्य में आने वाले ये वेरिएंट ज्यादा गंभीर होंगे या नहीं.

टीकाकरण कराना जरूरी
डब्ल्यूएचओ ने ये भी कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि आगे और ज्यादा इम्यून एस्केप देखने को मिले. यानी कि वायरस पर प्रतिरक्षा के किसी भी उपाय का असर न पड़े और नए वेरिएंट पर वैक्सीन का असर खत्म हो जाए. संगठन ने गंभीर बीमारी और मौतों से बचाने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया. केरखोव ने कहा, “हम उस स्थिति में नहीं रहना चाहते हैं. इसलिए, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम वायरस के प्रसार को कम करें.”

उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि सही हस्तक्षेप के साथ, कोविड -19 का प्रसार कम होगा. लेकिन उनमें भी, ये उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करेगा जो टीके से सुरक्षित नहीं हैं या जिनकी प्रतिरक्षा कम है.

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दुनिया संक्रमण बढ़ने के मौसमी पैटर्न देख सकती है, क्योंकि कोरोनावायरस श्वसन तंत्र को निशाना बनाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.