Breaking News

मुजफ्फरपुर में वाहन एजेंसी के GM के घर से भी’षण चो’री, कैश समेत पांच लाख की संपत्ति चोरों ने उ’ड़ाए

मुजफ्फरपुर में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं चोरी की घटना घट रही है। लेकिन, पुलिस की तरफ से कार्रवाई नदारद है। ताजा मामला काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर स्थित मिश्रा टोला का है। जहां चोरों ने वाहन एजेंसी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत कृष्ण मुरारी के बंद घर को निशाना बनाया।

चोरों ने घर के मेन गेट समेत कमरे का ताला तोड़ कर कैश समेत पांच लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान गृहस्वामी परिवार के साथ वैशाली जिले के भगवानपुर थाना के खिरखौआं गांव शादी में गये हुए थे। पड़ोसी द्वारा उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे लोग गन्नीपुर स्थित अपने घर पर पहुंचे।

बताया कि वे हाजीपुर में वाहन एजेंसी में जेनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पांच फरवरी को वह अपने पैतृक गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान चोरों ने चोरी कर ली। कमरा में रखे अलमीरा का लॉकर तोड़ दिया। उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, 60 हजार कैश, एक बैग में रखा पासपोर्ट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की। थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.