Breaking News

नवगछिया और कटिहार में ट्रेन से 1083 कछुए ब’रामद, 5 महिला सहित 8 तस्कर गिर’फ्तार

भागलपुर और कटिहार में रेल पुलिस ने ट्रेन से 1,083 कछुए बरामद किए गए हैं। साथ ही 5 महिला समेत 8 त’स्करों को रेल पुलिस ने गि’रफ्तार किया। भागलपुर के नवगछिया स्टेशन से ट्रेन नंबर 19305 आम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर 935 कछुए बरामद किए हैं। साथ ही 8 तस्करों को रंगेहाथ पुलिस ने गि’रफ्तार किया। वहीं कटिहार में दादर कामाख्या गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने 148 कछुए बरामद किए। जब्त कछुए की कीमत लाखों रुपए हैं।

जब्त कछुए के साथ गिरफ्तार तस्कर।

जब्त कछुए के साथ गिरफ्तार तस्कर।

42 बोरी पैक से 935 कछुए बरामद
नवगछिया स्टेशन के आरपीएफ इंस्‍पेक्‍टर मृणाल कुमार ने बताया, कंट्रोल रूप को आम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस ट्रेन से कछुए की तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद शुक्रवार देर रात 11:23 बजे स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन में छापेमारी की। इसमें से 935 कछुए बरामद किए गए। साथ ही पांच महिला समेत आठ तस्‍करों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक तस्‍कर बिहार के पूर्णिया का रहने वाला है। शेष उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार लोगों में गोनर कुमार (20) पूर्णिया का रहने वाला है। इसके अलावा अमर कुमार (25), शिवा कुमार (19), लिजा (25), शांति (19), कुसुमा (20) समेत अन्‍य उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं। कछुए स्‍लीपर और जनरल बोगी में रखे गए थे। तस्‍करों ने बोरी में कछुए को अलग-अलग बोगी में छुपा कर रखे थे। RPF ने S-4, S-5, S-7, S-9 से पहले कछुए को जब्‍त किया। इसके बाद पीछे की जनरल बोगी से दो बोरी में भरे कछुए जब्‍त किए। इस दौरान नवगछिया स्‍टेशन पर करीब 16 मिनट तक गाड़ी रुकी रही।

जब्त कछुए के साथ गिरफ्तार तस्कर।

जब्त कछुए के साथ गिरफ्तार तस्कर।

बंगाल के रास्‍ते विदेश भेजने की थी तैयारी
पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि कछुए को बंगाल के रास्‍ते विदेश भेजने की तैयारी थी। वन विभाग ने जब्‍त कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है। RPF इंस्‍पेक्‍टर मृणाल कुमार और वन विभाग के रैंजर बीके स‍िंंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी।

सुंदरवन में है कछुआ पुर्नवास केंद्र
भागलपुर के सुंदर वन में कछुआ पुर्नवास केंद्र है। यहां पर घायल कछुओं का इलाज किया जाता है। जब्‍त कछुए को न्‍यायालय में प्रस्‍तुत करने के बाद यहां भेजा जा सकता है।

कटिहार में गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन से 148 कछुए जब्त
कटिहार में रेल पुलिस ने 148 पीस कछुए बरामद किया है। शनिवार को दिन में रेल पुलिस के सहयोग से दादर से कामाख्या जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से कछुए जबत किया। रेल प्रशासन ने बताया, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के S4 बोगी में तस्करों द्वारा तस्करी किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर रेल प्रशासन ने टीम गठित कर कार्रवाई की। दादर से कामाख्या जा रही कामाख्या एक्सप्रेस जब कटिहार जंक्शन पर रुकी तो ट्रेन के S4 बोगी में तलाशी ली गई।

4 बोरी में बंद कर कछुए को ले जाया जा रहा था। हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेल पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम कटिहार जंक्शन पहुंची जहां रेल पुलिस ने कछुए को जब्त कर वन विभाग कटिहार को सुपुर्द कर दिया है। कटिहार रेंजर बी.एन मंडल ने बताया कि जब्त कछुओं को आगे सीजीएम के आदेश पर पुन: मनिहारी गंगा नदी में छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.