मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH के कोरोना वार्ड से दो संक्रमित मरीजों के भागने का मामला सामने आया है। इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन में अंदर ही अंदर खलबली मची हुई है। कोई भी इस सम्बंध में जानकारी देने से कतरा रहे है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि दो मरीज साइकेट्रिक वार्ड में भर्ती थे। जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई पड़े थे। जिसके बाद दोनों की जांच की गई। इसमे दोनो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
SKMCH में बने कोरोना वार्ड में दोनों को शिफ्ट कर इलाज शुरू कर दिया गया था। हालांकि दोनों की हालत नॉर्मल थी। ऑक्सिजन लेवल भी सामान्य था। लेकिन, अचानक से दोनो मरीज वार्ड से भाग निकले। अस्पताल की एक नर्स जब खाना देने गयी तो दोनों को बेड पर नहीं देखकर इधर-उधर खोजबीन की। पर दोनो का कहीं पता नही लगा।
इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया। इससे पूर्व भी एक कोरोना संक्रमित महिला कोरोना वार्ड से भाग गई थी। अब इन सभी का पता लगाने के लिए दिये गए मोबाइल नम्बर पर संपर्क साधा जा रहा है। लेकिन, दो के मोबाइल बन्द हैं और एक का नम्बर गलत बता रहा है। मरीजों का पता लगाने के लिए अस्पताल प्रबन्धन ने पुलिस से भी संपर्क किया है।

10 नए पॉजिटिव मरीज मिले
शुक्रवार को जिले में 3541 लोगों का कोरोना जांच किया गया। इसमे सिर्फ 10 लोग ही पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें मेडिकल कीट देते हुए होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इसके साथ ही 61 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में रेलवे स्टेशन पर चार, सदर अस्पताल में 4 और बस स्टैंड पर हुए जांच में दो मरीज शामिल हैं। अब जिले में 165 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं।



Leave a Reply