उत्तराखंड में इन दिनों ज’मकर बर्फबा’री हो रही है। पर्यटकों के लिए यह खुशखबरी हो सकती है लेकिन वहां के लोगों को इससे काफी दि’क्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चमोली जिले में एक दूल्हे को भी इसका शि’कार होना पड़ गया। दरअसल, जब बारात निकली तो बर्फबारी हो रही थी। इस कारण सड़क बंद थी और गाड़ी से जाना असंभव था। ऐसे में बारातियों के साथ दूल्हे को भी पैदल ही दुल्हन के घर तक जाना पड़ा।न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चमोली जिले में बारातियों के साथ चार किलो मीटर पैदल चलकर दूल्हा दुल्हन के घर तक पहुंचा।

भारी बर्फबारी के कारण सड़क बंद हो गई थी। दूल्हा के साथ बाराती भी छाता लेकर पैदल ही निकल पड़े। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर बर्फ जमी हुई है और मुश्किल रास्तों से दुल्हा और बाराती दुल्हन के घर जा रहे हैं। बारात चमोली जिले के बिरजा गांव में गई थी।इन दिनों उत्तराखंड समेत जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी का लुफ्त उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ भी इन दिनों पहुंच रही है। लेकिन स्थानीय लोगों को ऐसी ही अन्य परे’शानियों से भी दो-चार होना पड़ रहा है।


Leave a Reply