BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: सरस्वती पूजनोत्सव की तैयारी पूरी, शुभ मुहूर्त में खुलेंगे मां के पट, करेंगे दर्शन..

ज्ञान एवं वाणी के बिना संसार की कल्पना करना संभव नहीं। माता सरस्वती इनकी अधिष्ठात्री देवी हैं। गुरुवार को मां सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर युवाओं व छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह व उमंग दिखाई दे रही है। लोग जोर-शो’र से पूजा की तैयारी में लगे हैं। गुरुवार सुबह शुभ मुहूर्त में मां के पट खुल जाएंगे। आस्था व श्रद्धा के साथ उनकी पूजा होगी। आयोजन की तैयारी को लेकर सभी शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न पूजा समितियां तन्मयता से लगी रहीं। पठन-पाठन के साथ कला जगत से जुड़े लोग भी मां सरस्वती के पूजन की तैयारी में जुटे रहे। विदित हो कि बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थी मां सरस्वती के साथ-साथ अपनी पुस्तक, कॉपी व कलम की पूजा करते हैं।

इसी तरह संगीतकार वाद्ययंत्रों की व चित्रकार तूलिका की पूजा करते हैं। विभिन्न पूजा समितियां भी पूजा का भव्य आयोजन करती हैं। पूजा को लेकर देर रात तक खरीदारी होती रही। छात्र-छात्राएं भी पूजा की तैयारी में पीछे नहीं रहीं। इस दौरान बाजार में काफी रौनक रही। कई जगहों पर भीड़-भाड़ देखने को मिली। महंगाई के बावजूद खरीदारों की संख्या में कोई कमी नहीं आई।

रातभर सजते रहे पंडाल

पूजा को लेकर लोग रात भर पंडाल की सजावट में जुटे रहे। जहां भी किसी चीज की कमी नजर आई लेने के लिए बाजार दौड़ पड़ते। इधर, मांग को देखते हुए छाता बाजार सहित विभिन्न जगहों पर रातभर साज-सज्जा सामग्री की दुकानें खुली रहीं।

फलों के भी चढ़े रहे तेवर

सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार को फलों की खरीदारी के लिए बाजार में काफी भी’ड़ रही। महंगाई के बाद भी लोगों ने प्रसाद के लिए फलों की खरीदारी की।

फल भाव प्रति किलो

केसउर 30-35 रु

गाजर 25-35 रु

सेव 60-80 रु

नारंगी 40-50 रु

अंगूर 80-100 रु

केला 20-30 रु प्रति दर्जन

बेर 40-60 रु

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.